गुरुवार, 19 जून 2025

Crochet Triangle - क्रोशिया से त्रीकोण आकार

 नीचे दिए गए फोटो पे क्लिक करे आपको क्रोशिया से त्रीकोण आकार कैसे बनाए उसको ट्यूटोरियल विडिओ मिलेगा मेरे यूट्यूब चैनल " Sanjs Aasha" से । 


 

Crochet Triangle - क्रोशिया से त्रीकोण आकार 

बुनियादी राउन्ड 1

  • एक स्लिप कनॉट  (slip knot) बनाएंगे 
  • 3 चैन क्रोशिया के टांके बनाएंगे 
  • पहिले और आखरी टांके तो स्लिप स्टिच से जोड़ेंगे 
  • अब हमे 3 चैन क्रोशिया के टांकों की एक बहुत छोटी रिंग मिलती है
  • अब हर बार हम धागे को क्रोशिया हुक पे घुमाएंगे फिर क्रोशिया हुक को वो छोटीसी रिंग के अंदर डाल के धागा बाहर खिचेंगे और डबल क्रोशिया या हाफ डबल क्रोशिया के टांके बनाएंगे  
  • ऐसे ही हमे 
    • 3 हाफ डबल क्रोशिया के टांके फिर एक डबल क्रोशिया का टांका (मार्कर लगाए )
    • 3 हाफ डबल क्रोशिया के टांके फिर एक डबल क्रोशिया का टांका (मार्कर लगाए )
    • 3 हाफ डबल क्रोशिया के टांके फिर एक डबल क्रोशिया का टांका (मार्कर लगाए )
    • (एक खुला छोटा धागा हैं वो हम टांकों मे नहीं लेंगे )
  • पहिले और आखरी टांके तो स्लिप स्टिच से जोड़ेंगे
  •  अब वो खुला छोटा धागा हैं उसे जोर से खिचेंगे तो हमारी बुनियादी गोल के बीच की खुली जगह पूरी बंद होती है और हमे एक सपाट छोटा गोल मिलता हे 
राउन्ड 2 
  • हर एक हाफ डबल क्रोशिया के टांके मे दो हाफ डबल क्रोशिया के टांके बनाएंगे  (हर टांके के पीछे वाले धागे को पकड़कर )
    amazon.in से खरीदे 

  • सिर्फ - हर एक डबल क्रोशिया के टांके हम उस एक ही टांके मे हम  बनाएंगे --
    • एक डबल क्रोशिया का टांका -(हर टांके के पीछे वाले धागे को पकड़कर )
    • एक डबल क्रोशिया का टांका (मार्कर लगाए )-(हर टांके के पीछे वाले धागे को पकड़कर )
    • एक डबल क्रोशिया का टांका -(हर टांके के पीछे वाले धागे को पकड़कर )
  • पहिले और आखरी टांके तो स्लिप स्टिच से जोड़ेंगे 
राउन्ड 3
  • हर एक टांके मे एक हाफ डबल क्रोशिया के टांके बनाएंगे  (हर टांके के पीछे वाले धागे को पकड़कर )
  • सिर्फ - हर एक डबल क्रोशिया का टांका जहा हमने मार्कर लगाया हैं ,उस एक ही टांके मे हम  बनाएंगे --
    • एक डबल क्रोशिया का टांका - (हर टांके के पीछे वाले धागे को पकड़कर )
    • एक डबल क्रोशिया का टांका (मार्कर लगाए ) - (हर टांके के पीछे वाले धागे को पकड़कर )
    • एक डबल क्रोशिया का टांका -(हर टांके के पीछे वाले धागे को पकड़कर )
  • पहिले और आखरी टांके तो स्लिप स्टिच से जोड़ेंगे 
अब आपको चाहिए उतना बड़ा त्रिकोण आप बना सकते हैं तीसरे राउन्ड के बाद आप जीतने चाहिए उतने राउन्ड बना सकते हैं हर राउन्ड के लिए पैटर्न आपको वही पैटर्न दोहराना हैं जो तीसरे राउन्ड के लिए हैं । 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Crochet Flat Circle - क्रोशिया से सपाट गोल

   नीचे दिए गए फोटो पे क्लिक करे आपको क्रोशिया से त्रीकोण आकार कैसे बनाए उसको ट्यूटोरियल विडिओ मिलेगा मेरे यूट्यूब चैनल " Sanjs Aasha...